Tarique Rahman Oath Ceremony Live: संसदीय दल के नेता चुने गए तारिक रहमान, BNP ने दो दशक बाद बनाई सरकार, शाम 4 बजे लेंगे PM पद की शपथ

Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के नतीजों के बाद अब नई सरकार का गठन होने जा रहा है. 17 फरवरी (मंगलवार) को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत मंगलवार सुबह 10 बजे हो चुकी है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने सभई 298 नए सांसदों को शपथ दिलाई. अब राष्ट्रपति शाम को लगभग 4 बजे मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे.  बीएनपी प्रमुख (BNP Cheif) तारिक रहमान ने लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ा है, उनका शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन दोपहर को संसद के साउथ प्लाजा में बांग्लादेश की नई कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे. संसद सचिवालय में मंगलवार शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. बांग्लदेश के नए प्रधानमंत्री के तारिक रहमान (Tarique Rahman) के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत को भी न्योता मिला है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश नहीं जाएंगे. भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ मौजूद रहने की संभावना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को चुनाव मिली जीत के बाद बधाई दी थी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी. वहीं, शपथ ग्रहण से एक दिन पहले यानी 16 फरवरी (सोमवार) को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से इस्तीफा दे दिया.  तारिक रहमान की अगुवाई में बीएनपी ने 297 सीटों में से 209 सीटों पर परचम लहराया था. वहीं, जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर जीत मिली थी. शेख हसीना की अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई थी. भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते दोबारा पटरी पर लौट सकते हैं. BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर ने कहा, BNP बांग्लादेश के हितों को पूरा करने वाले प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाएगी और भारत के साथ डेवलपमेंट पार्टनरशिप को गहरा करने से पीछे नहीं हटेगी. शेख हसीना को बांग्लादेश को न सौंपना ट्रेड और कमर्शियल रिश्तों सहित बड़े रिश्ते बनाने में रुकावट नहीं डालेगा. हम और भी बेहतर रिश्ते बनाना चाहते हैं.."

Tarique Rahman Oath Ceremony Live: संसदीय दल के नेता चुने गए तारिक रहमान, BNP ने दो दशक बाद बनाई सरकार, शाम 4 बजे लेंगे PM पद की शपथ

Tarique Rahman Oath Ceremony: बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के नतीजों के बाद अब नई सरकार का गठन होने जा रहा है. 17 फरवरी (मंगलवार) को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत मंगलवार सुबह 10 बजे हो चुकी है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने सभई 298 नए सांसदों को शपथ दिलाई. अब राष्ट्रपति शाम को लगभग 4 बजे मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे. 

बीएनपी प्रमुख (BNP Cheif) तारिक रहमान ने लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ा है, उनका शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन दोपहर को संसद के साउथ प्लाजा में बांग्लादेश की नई कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे. संसद सचिवालय में मंगलवार शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

बांग्लदेश के नए प्रधानमंत्री के तारिक रहमान (Tarique Rahman) के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत को भी न्योता मिला है. हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश नहीं जाएंगे. भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ मौजूद रहने की संभावना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को चुनाव मिली जीत के बाद बधाई दी थी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी. वहीं, शपथ ग्रहण से एक दिन पहले यानी 16 फरवरी (सोमवार) को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से इस्तीफा दे दिया. 

तारिक रहमान की अगुवाई में बीएनपी ने 297 सीटों में से 209 सीटों पर परचम लहराया था. वहीं, जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटों पर जीत मिली थी. शेख हसीना की अवामी लीग के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई गई थी.

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते दोबारा पटरी पर लौट सकते हैं. BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्ज़ा फ़ख़रुल इस्लाम आलमगीर ने कहा, BNP बांग्लादेश के हितों को पूरा करने वाले प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाएगी और भारत के साथ डेवलपमेंट पार्टनरशिप को गहरा करने से पीछे नहीं हटेगी. शेख हसीना को बांग्लादेश को न सौंपना ट्रेड और कमर्शियल रिश्तों सहित बड़े रिश्ते बनाने में रुकावट नहीं डालेगा. हम और भी बेहतर रिश्ते बनाना चाहते हैं.."