कहीं छूट न जाए कमाई का मौका! डिफेंस टेंडर से इंटरनेशनल डील तक, आज इन कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Stocks in Focus Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को तेजी देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स करीब 650 अंक तो वही निफ्टी 50 211 अंक तक उछल गए थे. बीते शुक्रवार को बाजार में जोरदार गिरावट के बाद बाजार की खोई रौनक लौट आई थी. कारोबारी दिन के दौरान कई कंपनियों ने अपने कॉरपोरेट अपडेट्स की घोषणा की. जिसके कारण आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी को ये शेयर निवेशकों की रडार पर रह सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में.... कोचीन शिपयार्ड शेयर नई दिल्ली में सोमवार को रक्षा मंत्रालय में हुई बैठक में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी चुना गया है. रक्षा मंत्रालय ने यह टेंडर भारतीय नौसेना के लिए 5 नेक्स्ट जनरेशन सर्वे वेसल (एनजीएसवी) तैयार करने के लिए जारी किया था. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 5,000 करोड़ रुपये है. जो कोचीन शिपयार्ड के लिए बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है. इस खबर के बाद आज कंपनी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. लुपिन लिमिटेड शेयर फार्मा कंपनी लुपिन लिमिटेड ने सोमवार को एक नई अंतरराष्ट्रीय सौदे को लेकर जानकारी साझा की है. कंपनी ने स्पेक्टस फार्मा के साथ लाइसेंस और सप्लाई एग्रीमेंट किया है. जिसके तहत लुपिन कनाडा में ‘डेस्लाफ्लेक्स’ नाम की डिप्रेशन रोधी दवा की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन में सहयोग करेगी. ऐसे में आज निवेशकों की नजर कंपनी शेयर पर हो सकती है. एनटीपीसी लिमिटेड शेयर एनटीपीसी लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी ज्वॉइंट वेंचर कंपनी एनटीपीसी-एसएआईएल पावर कंपनी लिमिटेड ने भिलाई स्थित मारोदा रिजरवॉयर-I सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट में अतिरिक्त 5 मेगावाट क्षमता का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. यह बढ़ोतरी कुल 15 मेगावाट की निर्धारित क्षमता का हिस्सा है और इस 5 मेगावाट यूनिट ने जनवरी 2026 से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है. डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.) यह भी पढ़ें: मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! 3200% रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, बाजार में दौड़ रहे ये शेयर

कहीं छूट न जाए कमाई का मौका! डिफेंस टेंडर से इंटरनेशनल डील तक, आज इन कंपनियों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Stocks in Focus Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को तेजी देखने को मिली थी. दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स करीब 650 अंक तो वही निफ्टी 50 211 अंक तक उछल गए थे.

बीते शुक्रवार को बाजार में जोरदार गिरावट के बाद बाजार की खोई रौनक लौट आई थी. कारोबारी दिन के दौरान कई कंपनियों ने अपने कॉरपोरेट अपडेट्स की घोषणा की. जिसके कारण आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी को ये शेयर निवेशकों की रडार पर रह सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ चुनिंदा शेयरों के बारे में....

कोचीन शिपयार्ड शेयर

नई दिल्ली में सोमवार को रक्षा मंत्रालय में हुई बैठक में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड को सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी चुना गया है. रक्षा मंत्रालय ने यह टेंडर भारतीय नौसेना के लिए 5 नेक्स्ट जनरेशन सर्वे वेसल (एनजीएसवी) तैयार करने के लिए जारी किया था.

इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 5,000 करोड़ रुपये है. जो कोचीन शिपयार्ड के लिए बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है. इस खबर के बाद आज कंपनी शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

लुपिन लिमिटेड शेयर

फार्मा कंपनी लुपिन लिमिटेड ने सोमवार को एक नई अंतरराष्ट्रीय सौदे को लेकर जानकारी साझा की है. कंपनी ने स्पेक्टस फार्मा के साथ लाइसेंस और सप्लाई एग्रीमेंट किया है. जिसके तहत लुपिन कनाडा में ‘डेस्लाफ्लेक्स’ नाम की डिप्रेशन रोधी दवा की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन में सहयोग करेगी. ऐसे में आज निवेशकों की नजर कंपनी शेयर पर हो सकती है.

एनटीपीसी लिमिटेड शेयर

एनटीपीसी लिमिटेड ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी ज्वॉइंट वेंचर कंपनी एनटीपीसी-एसएआईएल पावर कंपनी लिमिटेड ने भिलाई स्थित मारोदा रिजरवॉयर-I सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट में अतिरिक्त 5 मेगावाट क्षमता का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

यह बढ़ोतरी कुल 15 मेगावाट की निर्धारित क्षमता का हिस्सा है और इस 5 मेगावाट यूनिट ने जनवरी 2026 से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: मल्टीबैगर स्टॉक में जबरदस्त उछाल! 3200% रिटर्न देकर निवेशकों को किया मालामाल, बाजार में दौड़ रहे ये शेयर