IND vs PAK मैच के बाद अश्विन ने बाबर आजम पर साधा निशाना, क्या कहा जिससे मचा बवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आजम एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. कोलंबो में खेले गए इस अहम मुकाबले में बाबर का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा और वे सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. उनके इस प्रदर्शन के बाद भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर खुलकर सवाल खड़े किए हैं. अश्विन का मानना है कि इंटरनेशनल स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी को अपनी कमजोरी पहचानकर उस पर काम करना चाहिए, लेकिन बाबर के खेल में अब तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि बाबर लगातार एक जैसी गलतियां दोहरा रहे हैं, जिसकी वजह से बड़े मैचों में टीम को नुकसान उठाना पड़ रहा है. भारत के खिलाफ मैच में भी वे अक्षर पटेल की सीधी गेंद को पढ़ नहीं सके और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए. पाकिस्तान की हार की वजह बना गलत गेम प्लान वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि पाकिस्तान यह मुकाबला पहली पारी में ही हार गया था, जब भारत ने 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया. यूनिस के मुताबिक, पाकिस्तान के गेंदबाजों को पिच से स्पिन मिल रही थी, लेकिन टीम ने उसका सही इस्तेमाल नहीं किया. दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजों का शानदार उपयोग किया. उन्होंने नई गेंद हार्दिक पांड्या को थमाई, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा. ईशान किशन की पारी ने पलटा मैच भारत की जीत में ईशान किशन की 40 गेंदों में खेली गई 77 रनों की तूफानी पारी अहम साबित हुई. उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. दूसरी तरफ, पाकिस्तान के लिए अब आगे का रास्ता आसान नहीं है. सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उन्हें अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में हर हाल में नामीबिया को हराना होगा. अगर टीम यहां चूकती है, तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा. 

IND vs PAK मैच के बाद अश्विन ने बाबर आजम पर साधा निशाना, क्या कहा जिससे मचा बवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान आजम एक बार फिर आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं. कोलंबो में खेले गए इस अहम मुकाबले में बाबर का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा और वे सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. उनके इस प्रदर्शन के बाद भारत के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने उनकी बल्लेबाजी तकनीक पर खुलकर सवाल खड़े किए हैं.

अश्विन का मानना है कि इंटरनेशनल स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी को अपनी कमजोरी पहचानकर उस पर काम करना चाहिए, लेकिन बाबर के खेल में अब तक कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि बाबर लगातार एक जैसी गलतियां दोहरा रहे हैं, जिसकी वजह से बड़े मैचों में टीम को नुकसान उठाना पड़ रहा है. भारत के खिलाफ मैच में भी वे अक्षर पटेल की सीधी गेंद को पढ़ नहीं सके और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गए.

पाकिस्तान की हार की वजह बना गलत गेम प्लान

वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस ने भी टीम की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि पाकिस्तान यह मुकाबला पहली पारी में ही हार गया था, जब भारत ने 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया.

यूनिस के मुताबिक, पाकिस्तान के गेंदबाजों को पिच से स्पिन मिल रही थी, लेकिन टीम ने उसका सही इस्तेमाल नहीं किया. दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजों का शानदार उपयोग किया. उन्होंने नई गेंद हार्दिक पांड्या को थमाई, जबकि जसप्रीत बुमराह ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.

ईशान किशन की पारी ने पलटा मैच

भारत की जीत में ईशान किशन की 40 गेंदों में खेली गई 77 रनों की तूफानी पारी अहम साबित हुई. उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

दूसरी तरफ, पाकिस्तान के लिए अब आगे का रास्ता आसान नहीं है. सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए उन्हें अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में हर हाल में नामीबिया को हराना होगा. अगर टीम यहां चूकती है, तो टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा.