T-20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में लगे लगातार 4,4,4,4,4..., इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Mitchell Marsh Smashed Five Fours In Five Consecutive Balls: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला सोमवार रात यानी 16 फरवरी को खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने विस्फोटक शुरुआत की. उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा के एक ओवर में लगातार 5 गेंद पर 5 चौके जड़ दिए. पावरप्ले का आखिरी ओवर हमेशा मुश्किल होता है और ये ओवर फेंकने आए तीक्षाणा को मार्श ने निशाने पर लिया. मिचेल मार्श ने जड़े एक ओवर में 5 चौके महीश तीक्षणा के ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श कोई रन नहीं बना पाए. उन्होंने दूसरी को बल्ले का मुंह खोलकर पॉइंट की तरफ चौके के लिए भेजा. तीसरी गेंद को भी उसी तरह चौका लगाया. चौथी गेंद को मार्श ठीक से टाइम नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद भी कवर बाउंड्री के बाहर चली गई. अगली गेंद को उन्होंने लेग साइड में चौका मारा. ओवर की आखिरी गेंद पर महीश तीक्षाणा के खिलाफ कवर ड्राइव मारकर मिचेल मार्श ने पांचवां चौका बटोरा. महीश तीक्षणा को पावरप्ले में पड़े 35 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महीश तीक्षणा ने पावरप्ले में तीन ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और करीब 12 की इकोनॉमी से 35 रन लूटा दिए. तीक्षाणा के टी20 इंटरनेशनल करियर में ये अब तक का सबसे महंगा पावरप्ले है. वे ऑस्ट्रेलियाई पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए थे. उस ओवर में ट्रैविस हेड ने उन्हें दो चौके मारे और कुल 9 रन बने. चौथे ओवर में तीक्षाणा ने सिर्फ 6 रन दिए, लेकिन आखिरी ओवर में 20 रन पड़ गए. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर ली है. श्रीलंका से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस बार टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अब तक ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेली है और दो मुकाबले में कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई तीन ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था, लेकिन फिर दूसरे मैच में जिम्बाव्बे से हार गई थी, जबकि श्रीलंका के हाथों बीती रात तीसरी हार मिली है.
Mitchell Marsh Smashed Five Fours In Five Consecutive Balls: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला सोमवार रात यानी 16 फरवरी को खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने विस्फोटक शुरुआत की. उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा के एक ओवर में लगातार 5 गेंद पर 5 चौके जड़ दिए. पावरप्ले का आखिरी ओवर हमेशा मुश्किल होता है और ये ओवर फेंकने आए तीक्षाणा को मार्श ने निशाने पर लिया.
मिचेल मार्श ने जड़े एक ओवर में 5 चौके
महीश तीक्षणा के ओवर की पहली गेंद पर मिचेल मार्श कोई रन नहीं बना पाए. उन्होंने दूसरी को बल्ले का मुंह खोलकर पॉइंट की तरफ चौके के लिए भेजा. तीसरी गेंद को भी उसी तरह चौका लगाया. चौथी गेंद को मार्श ठीक से टाइम नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद भी कवर बाउंड्री के बाहर चली गई. अगली गेंद को उन्होंने लेग साइड में चौका मारा. ओवर की आखिरी गेंद पर महीश तीक्षाणा के खिलाफ कवर ड्राइव मारकर मिचेल मार्श ने पांचवां चौका बटोरा.
महीश तीक्षणा को पावरप्ले में पड़े 35 रन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महीश तीक्षणा ने पावरप्ले में तीन ओवर की गेंदबाजी की. इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और करीब 12 की इकोनॉमी से 35 रन लूटा दिए. तीक्षाणा के टी20 इंटरनेशनल करियर में ये अब तक का सबसे महंगा पावरप्ले है. वे ऑस्ट्रेलियाई पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए थे. उस ओवर में ट्रैविस हेड ने उन्हें दो चौके मारे और कुल 9 रन बने. चौथे ओवर में तीक्षाणा ने सिर्फ 6 रन दिए, लेकिन आखिरी ओवर में 20 रन पड़ गए.
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. इसी के श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर ली है. श्रीलंका से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया इस बार टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अब तक ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेली है और दो मुकाबले में कंगारू टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई तीन ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था, लेकिन फिर दूसरे मैच में जिम्बाव्बे से हार गई थी, जबकि श्रीलंका के हाथों बीती रात तीसरी हार मिली है.

