T20 World Cup 2026 Super 8 Teams: आज इन 2 टीमों को मिल सकता है टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का टिकट, 5 टीमें कंफर्म
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर 20 टीमों के साथ शुरू हुआ, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया. अब ग्रुप स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है, दोनों मेजबान (टीम इंडिया और श्रीलंका) समेत 5 देशों की टीम सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी हैं. आज 2 टीमें सुपर-8 का टिकट ले सकती है, ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर खड़ी है. भारत से हारने के बाद पाकिस्तान अगले राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है. पाकिस्तान हो सकती है बाहर? ग्रुप ए से सिर्फ टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. अंक तालिका में यूएसए दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने अपने चारों मैच खेल लिए हैं. पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर टीम अमेरिका से भी पीछे है. पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच बुधवार को है, अगर पाकिस्तान उलटफेर का शिकार हो गई और नामीबिया ने मैच जीत लिया तो फिर 2024 की तरह अमेरिका ही सुपर-8 में पहुंचेगी. ग्रुप बी से श्रीलंका ने किया क्वालीफाई इस ग्रुप से मेजबान देश श्रीलंका ने सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर लिया है. सोमवार को हुए मैच में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का खतरा बढ़ गया है. आज (17 फरवरी) दोपहर 3 बजे जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच है, अगर जिम्बाब्वे जीता तो उनके 6 अंक हो जाएंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया अब अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुंच सकती है. ग्रुप सी की दोनों टीमें कंफर्म वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी हैं. लगातार 3 मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज 6 अंकों के साथ टॉप पर है. इंग्लैंड ने अपने चारों मैच खेल लिए हैं, टीम के 6 अंक हैं. इस ग्रुप से अब दूसरी कोई टीम 6 अंकों तक नहीं पहुंच सकती. ग्रुप डी का समीकरण दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप से सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम है, दूसरे स्थान के लीन्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है. न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीते हैं. अफगानिस्तान ने 3 में से 1 ही मैच जीता है, उसके 2 अंक हैं लेकिन वो अपने आखिरी मैच को जीतकर 4 अंकों तक पहुंच सकता है. लेकिन उन्हें चाहिए कि न्यूजीलैंड अपना चौथा मैच हार जाए. आज ये 2 टीमें कर सकती है सुपर-8 में क्वालीफाई आज (17 फरवरी) कनाडा को हराकर न्यूजीलैंड टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली छठी टीम बन जाएगी. दूसरा मैच 3 बजे से जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड है, इसमें जीतकर जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच सकती है. इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा, जो इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है. ये 5 टीमें सुपर-8 में कंफर्म- भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर 20 टीमों के साथ शुरू हुआ, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप्स में रखा गया. अब ग्रुप स्टेज अपने अंतिम पड़ाव पर है, दोनों मेजबान (टीम इंडिया और श्रीलंका) समेत 5 देशों की टीम सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी हैं. आज 2 टीमें सुपर-8 का टिकट ले सकती है, ऑस्ट्रेलिया बाहर होने की कगार पर खड़ी है. भारत से हारने के बाद पाकिस्तान अगले राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है, वो भी टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है.
पाकिस्तान हो सकती है बाहर?
ग्रुप ए से सिर्फ टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. अंक तालिका में यूएसए दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने अपने चारों मैच खेल लिए हैं. पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर टीम अमेरिका से भी पीछे है. पाकिस्तान बनाम नामीबिया मैच बुधवार को है, अगर पाकिस्तान उलटफेर का शिकार हो गई और नामीबिया ने मैच जीत लिया तो फिर 2024 की तरह अमेरिका ही सुपर-8 में पहुंचेगी.
ग्रुप बी से श्रीलंका ने किया क्वालीफाई
इस ग्रुप से मेजबान देश श्रीलंका ने सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर लिया है. सोमवार को हुए मैच में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने का खतरा बढ़ गया है. आज (17 फरवरी) दोपहर 3 बजे जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच है, अगर जिम्बाब्वे जीता तो उनके 6 अंक हो जाएंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया अब अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुंच सकती है.
ग्रुप सी की दोनों टीमें कंफर्म
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड सुपर-8 में अपना स्थान कंफर्म कर चुकी हैं. लगातार 3 मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज 6 अंकों के साथ टॉप पर है. इंग्लैंड ने अपने चारों मैच खेल लिए हैं, टीम के 6 अंक हैं. इस ग्रुप से अब दूसरी कोई टीम 6 अंकों तक नहीं पहुंच सकती.
ग्रुप डी का समीकरण
दक्षिण अफ्रीका इस ग्रुप से सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम है, दूसरे स्थान के लीन्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है. न्यूजीलैंड ने 3 में से 2 मैच जीते हैं. अफगानिस्तान ने 3 में से 1 ही मैच जीता है, उसके 2 अंक हैं लेकिन वो अपने आखिरी मैच को जीतकर 4 अंकों तक पहुंच सकता है. लेकिन उन्हें चाहिए कि न्यूजीलैंड अपना चौथा मैच हार जाए.
आज ये 2 टीमें कर सकती है सुपर-8 में क्वालीफाई
आज (17 फरवरी) कनाडा को हराकर न्यूजीलैंड टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंचने वाली छठी टीम बन जाएगी. दूसरा मैच 3 बजे से जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड है, इसमें जीतकर जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंच सकती है. इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगा, जो इतिहास में सिर्फ एक बार हुआ है.
ये 5 टीमें सुपर-8 में कंफर्म- भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका.

