VIDEO: बिहार चुनाव 2025 नतीजे: आकर्षण का केंद्र बना BJP कार्यकर्ता, चर्चा में PM मोदी की तस्वीर वाला रथ
जानकारी के अनुसार, ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम तक आने वाले नतीजे न केवल यह तय करेंगे कि अगली सरकार कौन बनाएगा, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे।
यहां देखें लाइव अपडेट्स-
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे लगातार जारी हैं। मतगणना की प्रक्रिया 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से लगातार जारी है। इस चुनाव में कड़ा मुकाबला एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच है। वहीं, जनसुराज भी अपनी दमदार पैठ का दावा कर रहा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक NDA प्रचंड बहुमत की ओर है, वहीं शुरुआती रुझान में JDU सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है, जबकि महागठबंधन पीछे चल रही है।इसी बीच एनडीए के लगातार प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ने से गदगद पार्टी कार्यकर्ता ने पटना में शुक्रवार को रथ यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी उनके भगवान हैं। बिहार की जनता को उन पर पूरा भरोसा है।
Bihar Election 2025: डाक मतपत्रों की गिनती की शुरुआत
#WATCH | BJP workers celebrate in Patna with a Modi-themed chariot as the NDA crosses the majority mark#BiharElection2025 #BiharNews #BiharPolitics pic.twitter.com/y6333QILqY— ET NOW (@ETNOWlive) November 14, 2025
जानकारी के अनुसार, ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम तक आने वाले नतीजे न केवल यह तय करेंगे कि अगली सरकार कौन बनाएगा, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे।
मतगणना के रुझानों में दोपहर 1.20 बजे तक सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 199 सीटों पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 40 सीट पर आगे है। ET Now स्वदेश के पोर्टल पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है। इस बार राज्य में एलजेपी के उम्मीदवार 29 सीट पर उतारे गए थे, लेकिन मढ़ौरा विधानसभा सीट पर उनकी पार्टी की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। जिसके बाद अब 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं।
Bihar Elections Result LIVE | Bihar Election 2025 Results LIVE | Bihar Results LIVE | Bihar LIVE
Bihar Election Results LIVE Updates: हिंदी लाइव ब्लॉग पर देखें पल-पल की अपडेट

