NDA Key Candidates Winner List Bihar Election 2025: बिहार में एनडीए ने कौन-सी सीटें जीतीं? यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
Bihar Election Results 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ। इस चुनाव में NDA करीब 190 सीटों पर लीड कर रही है, जो 122 के बहुमत से कहीं ज्यादा है। ऐसे में नीतीश का पांचवां कार्यकाल लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर, महागठबंधन की उम्मीदें धूल चाट रही हैं और 50 सीटों से कम पर ही सिमटती नजर आ रही है।
Bihar Election Results 2025, NDA Key Candidates Winner List Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना की प्रक्रिया शुक्रवार, 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से लगातार जारी है। सभी 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना के परिणाम शुक्रवार शाम तक आने की उम्मीद है। इस चुनाव में बड़ा मुकाबला एनडीए और विपक्ष के महागठबंधन के बीच है।
बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ। इस चुनाव में NDA करीब 190 सीटों पर लीड कर रही है, जो 122 के बहुमत से कहीं ज्यादा है। ऐसे में नीतीश का पांचवां कार्यकाल लगभग तय माना जा रहा है।
दूसरी ओर, महागठबंधन (RJD-Congress-Left) की उम्मीदें धूल चाट रही हैं और 50 सीटों से कम पर ही सिमटती नजर आ रही है। वहीं प्रशांत किशोर की जन सुराज जहां शुरू में करीब 5 सीटों पर बढ़त बना रहा था, अब जीरो पर आ गया है। वहीं AIMIM जैसी पार्टियां भी लगभग गायब नजर आ रही हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बंपर वोटिंग
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। विधानसभा चुनाव में दोनों चरणों को मिलाकर इस बार 67.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान इसी बार हुआ है। निर्वाचन आयोग ने बताया कि छह नवंबर को पहले चरण के मतदान में 61.56 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने 69.04 प्रतिशत मतदान किया। मंगलवार को हुए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान में महिला मतदाताओं ने फिर से बड़ी संख्या में मतदान किया। महिला मतदाताओं की भागीदारी 74.03 फीसदी रही, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 64.1 था।
Related News |
Bihar Chunav Winners List 2025: बिहार में कितने हैं मतदाता?
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कुल 7,45,26,858 वोटर्स हैं। 2,616 उम्मीदवारों और 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से कहीं भी पुनर्मतदान का कोई अनुरोध नहीं किया गया है। इसी तरह, SIR प्रक्रिया के दौरान 38 जिलों में दलों की ओर से शून्य अपील प्राप्त हुईं। इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता का प्रमाण मिलता है।
Bihar Vidhan Sabha Chunav Result 2025: पहले चरण में किस पार्टी के कितने प्रत्याशी?
पहले चरण के चुनाव में एनडीए के घटक जेडीयू के 57, बीजेपी के 48, LJP(R) के 13 और RLM के दो प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में उतरे थे। एक अन्य सीट मढ़ौरा में LJP(R) प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। एनडीए ने इस सीट पर निर्दलीय अंकित कुमार को समर्थन दिया है। वहीं महागठबंधन के घटक आजेडी ने 71, कांग्रेस ने 24, CPI(ML) ने 14, CPI ने पांच, CPI(M) और IIP ने तीन-तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने पहले चरण में 118 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे।
Related News |
Bihar Assembly Elections: दूसरे चरण में किस पार्टी के कितने प्रत्याशी?
दूसरे चरण के चुनाव में NDA के घटक BJP ने 53, JDU ने 44, चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) ने 15, उपेंद्र कुशवाहा की प्रार्टी RLD ने 4 प्रत्याशी और जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने 06 प्रत्याशी उतारे थे। महागठबंधन के घटक RJD ने 71, कांग्रेस ने 37, मुकेश सहनी की पार्टी VIP ने 7, CPI(ML) ने 06, CPI ने 4 और CPI(M) ने एक उम्मीदवार खड़ा किया था।
ऐसे में चलिए अब एक नजर डालते हैं 243 सीटों में से एनडीए के किस सीट पर कौन से प्रत्याशी जीत रहे हैं...
जैसे-जैसे जीत के आंकड़े आते जाएंगे यहां हम अपडेट करते रहेंगे, इसलिए विजेताओं की लिस्ट सबसे पहले देखने के लिए इस खबर पर बने रहें...
यहां देखें लाइव अपडेट्स-
Bihar Elections Result LIVE | Bihar Election 2025 Results LIVE | Bihar Results LIVE | Bihar LIVE
Bihar Election Results LIVE Updates: हिंदी लाइव ब्लॉग पर देखें पल-पल की अपडेट
खबर अपडेट जारी है...

