LIVE: बिहार चुनाव नतीजे 2025: LJP से कौन जीता-कौन हारा? देखें पूरी लिस्ट results.eci.gov.in पर | चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार
Bihar election result 2025 Chirag Paswan party LJP candidates FULL LIST: इस बार राज्य में एलजेपी के उम्मीदवार 29 सीट पर उतारे गए थे, लेकिन मढ़ौरा विधानसभा सीट पर उनकी पार्टी की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। जिसके बाद अब 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं। लोक जनशक्ति पार्टी से उम्मीदवारों की लिस्ट यहां देखें-
Bihar election result 2025 Chirag Paswan party LJP candidates FULL LIST: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना अब अपने निर्णायक दौर में प्रवेश करने जा रहा है। मतगणना के रुझानों में दोपहर 1.20 बजे तक सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 199 सीटों पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 40 सीट पर आगे है। ET Now स्वदेश के पोर्टल पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 90 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) 80 पर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 29 पर और कांग्रेस 5 सीट पर आगे है। ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम तक आने वाले नतीजे न केवल यह तय करेंगे कि अगली सरकार कौन बनाएगा, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे।
चिराग पासवान की एलजेपी पार्टी के उम्मीदवार
इस बार राज्य में एलजेपी के उम्मीदवार 29 सीट पर उतारे गए थे, लेकिन मढ़ौरा विधानसभा सीट पर उनकी पार्टी की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द हो गया था। जिसके बाद अब 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर हैं। लोक जनशक्ति पार्टी से उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है-गोविंदगंज- राजू तिवारी
सिमरी बख्तियारपुर - संजय कुमार सिंह - आगे
दरौली (एससी) - विष्णु देव पासवान
गरखा (एससी) - सीमांत मृणाल
साहेबपुर कमाल - सुरेंद्र कुमार
बखरी (SC)- संजय कुमार - आगे
परबत्ता - बाबूलाल शौर्य
नाथनगर - मिथुन कुमार
पालीगंज- सुनील कुमार
ब्रह्मपुर - हुलास पांडे - आगे
डेहरी - राजीव रंजन सिंह
बलरामपुर- संगीता देवी - आगे
मखदुमपुर- रानी कुमारी
ओबरा- प्रकाश चन्द्र
सुगौली- राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता
बेलसंड - अमित कुमार - आगे
शेरघाटी- उदय कुमार सिंह
बोधगया (SC)- श्यामदेव पासवान - आगे
रजौली (SC) - विमल राजवंशी
गोविंदपुर- विनीता मेहता
बोचहा (SC)- बेबी कुमारी - आगे
बख्तियारपुर- अरूप कुमार
फतुहा- रूपा कुमारी
बहादुरगंज- मो कलीमुद्दीन - आगे
महुआ- संजय कुमार सिंह
चेनारी (SC)- मुरारी प्रसाद गौतम - आगे
मनेर - जीतेन्द्र यादव
कसबा- नितेश कुमार सिंह
बिहार चुनाव नतीजों के ताजा अपडेट कहां देखें?
बिहार चुनाव के नतीजों पर ताजा अपडेट पाने के लिए results.eci.gov.in पर जा सकते हैं। आपके लिए ET Now स्वदेश के पोर्टल https://hindi.etnownews.com पर प्रसारित हो रहे हैं। वहीं, ET Now स्वदेश के यूट्यूब चैनल के नीचे दिये गए लिंक पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं।
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।

