LIVE: बिहार चुनाव नतीजे 2025: कांग्रेस से कौन आगे-कौन पीछे? results.eci.gov.in पर देखें पूरी लिस्ट | राहुल गांधी की पार्टी के उम्मीदवार
Bihar election result 2025 Rahul Gandhi Congress candidates FULL LIST: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के कुटुंबा (आरक्षित) सीट पर पीछे होने से बड़ा झटका लगा है। वे हम के प्रत्याशी ललन राम से 8977 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
Bihar election result 2025 Rahul Gandhi Congress candidates FULL LIST: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना अब अपने निर्णायक दौर में प्रवेश करने जा रहा है। मतगणना के रुझानों में शाम 5.30 बजे तक सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 204 सीटों पर आगे है, जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन 33 सीट पर आगे है। ET Now स्वदेश के पोर्टल पर प्रसारित प्रारंभिक रिपोर्ट से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 92 सीट पर, जनता दल (यूनाइटेड) 83 पर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 26 पर और कांग्रेस 5 सीट पर आगे है। ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती से पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम तक आने वाले नतीजे न केवल यह तय करेंगे कि अगली सरकार कौन बनाएगा, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और राजनीतिक रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे।
कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
कांग्रेस को बड़ा झटका प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के कुटुंबा (आरक्षित) सीट पर पीछे होने से लगा है। वे दोपहर 1 बजे तक हम के प्रत्याशी ललन राम से 8977 वोटों से पीछे चल रहे हैं।राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार
कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट इस प्रकार है-वाल्मीकिनगर - सुरेंद्र प्रसाद - आगे
बेतिया - वशी अहमद - पीछे
बगहा - जयेश मंगल सिंह - पीछे
नौतन - अमित गिरी - पीछे
चनपटिया - अभिषेक रंजन - पीछे
किशनगंज - मो. कमरूल होदा - पीछे
रक्सौल - श्याम बिहारी प्रसाद - पीछे
गोविंदगंज - शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय - पीछे
रीगा - अमित कुमार सिंह टुन्ना - पीछे
बथनाहा (SC) - इंजीनियर नवीन कुमार - पीछे
बेनीपट्टी - नलिनी रंजन झा - पीछे
फुलपरास - सुबोध मंडल - पीछे
फारबिसगंज - मनोज विश्वास - पीछे
बहादुरगंज - प्रो. मसवार आलम उर्फ प्रो. मुशब्बिर आलम - पीछे
कदवा - शकील अहमद खान - पीछे
मनिहारी (ST) - मनोहर प्रसाद सिंह - आगे
कोढ़ा (अ.जा.) - पूनम पासवान - पीछे
सोनबरसा (अ.जा.) - सरिता देवी - पीछे
बेनीपुर - मिथिलेश कुमार चौधरी - पीछे
सकरा (अ.जा.) - उमेश राम - पीछे
मुज़फ्फरपुर - बिजेन्द्र चौधरी - पीछे
गोपालगंज - ओम प्रकाश गर्ग - पीछे
कुचायकोट - हरिनारायण कुशवाह - पीछे
लालगंज - आदित्य कुमार राजा - पीछे
वैशाली - इंजीनियर संजीव सिंह - पीछे
राजा पाकर (अ.जा.) - प्रतिमा कुमारी - पीछे
रोसड़ा (अ.जा.) - ब्रज किशोर रवि - पीछे
बछवाड़ा - शिव प्रकाश गरीब दास - पीछे
बेगूसराय - अमिता भूषण - पीछे
खगड़िया - डॉ. चंदन यादव - पीछे
बेलदौर - मिथिलेश कुमार निषाद - पीछे
भागलपुर - अजीत कुमार शर्मा - पीछे
सुल्तानगंज - लालन यादव - पीछे
अमरपुर - जितेन्द्र सिंह - पीछे
लखीसराय - अमरेश कुमार (अनीश) - पीछे
बरबिघा - त्रिशूलधारी सिंह - पीछे
बिहार शरीफ - उमैर खान - पीछे
नालंदा - कौशलेंद्र कुमार 'छोटे मुखिया' - पीछे
हरनौत - अरुण कुमार बिंद - पीछे
कुम्हरार - इन्द्रदीप चंद्रवंशी - पीछे
पटना साहिब - शशांत शेखर - पीछे
बिक्रम - अनिल कुमार सिंह - पीछे
बक्सर - संजय कुमार तिवारी - पीछे
राजपुर (अ.जा.) - विष्णुनाथ राम - पीछे
चेनारी (अ.जा.) - मंगल राम - पीछे
करगहर - संतोष मिश्रा - पीछे
कुटुंबा (अ.जा.) - राजेश राम - पीछे
औरंगाबाद - आनंद शंकर सिंह - पीछे
वजीरगंज - अवधेश कुमार सिंह - पीछे
हिसुआ - नीतू कुमारी - पीछे
बिहार चुनाव नतीजों के ताजा अपडेट कहां देखें?
बिहार चुनाव के नतीजों पर ताजा अपडेट पाने के लिए results.eci.gov.in पर जा सकते हैं। आपके लिए ET Now स्वदेश के पोर्टल https://hindi.etnownews.com पर प्रसारित हो रहे हैं। वहीं, ET Now स्वदेश के यूट्यूब चैनल के नीचे दिये गए लिंक पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं।
बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए छह नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए चुनावों में 67.13 प्रतिशत का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया था। कुल 7.45 करोड़ मतदाता 2,616 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के पात्र थे।

