CBSE Board Exams 2026: फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपील, 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए अहम परामर्श जारी किया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. परीक्षा से ठीक पहले सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और फर्जी खबरों को लेकर बोर्ड ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. Cbse ने जारी किया प्रेस नोट सीबीएसई द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि हर साल परीक्षा अवधि के दौरान कुछ असामाजिक तत्व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र लीक होने जैसी भ्रामक और झूठी सूचनाएं फैलाने का प्रयास करते हैं. ऐसी अफवाहों का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करना तथा अनावश्यक तनाव पैदा करना होता है. बोर्ड ने कहा है कि इन निराधार दावों पर विश्वास करने या उन्हें साझा करने से छात्रों की तैयारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. अभिभावकों और छात्रों को दी सतर्क रहने की सलाह बोर्ड ने सभी हितधारकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रमाणित सूचना, स्क्रीनशॉट या वायरल संदेश पर भरोसा न करें. केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (www.cbse.gov.in) और बोर्ड के सत्यापित संचार माध्यमों पर जारी सूचनाओं को ही प्रामाणिक माना जाए. किसी भी तरह की शंका की स्थिति में छात्र और अभिभावक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या सीबीएसई मुख्यालय, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं. परीक्षाओं को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए किए गए हैं उपाय सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू, सुरक्षित और निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रावधान लागू हैं. यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर फर्जी खबर फैलाने या परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ बोर्ड द्वारा लागू नियमों और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: JEE Mains Result 2026 Live Update: कभी भी आ सकता है जेईई मेंस का रिजल्ट, NTA ने जारी की फाइनल आंसर की छात्रों के लिए कर दी एक और घोषणा बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपनी तैयारी पर फोकस करें और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें. परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण चरण में संयम और सतर्कता ही सफलता की कुंजी है. CBSE ने यह घोषणा भी की है कि सभी स्टूडेंट्स के लिए पहली क्लास 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है और पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट मिस करने पर वे दूसरी परीक्षा के लिए अयोग्य हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: 12वीं के छात्र सप्लीमेंट्री में सिर्फ एक विषय में दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन

CBSE Board Exams 2026: फर्जी खबरों से सावधान रहने की अपील, 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए अहम परामर्श जारी किया है. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी. परीक्षा से ठीक पहले सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और फर्जी खबरों को लेकर बोर्ड ने विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

Cbse ने जारी किया प्रेस नोट

सीबीएसई द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि हर साल परीक्षा अवधि के दौरान कुछ असामाजिक तत्व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र लीक होने जैसी भ्रामक और झूठी सूचनाएं फैलाने का प्रयास करते हैं. ऐसी अफवाहों का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को गुमराह करना तथा अनावश्यक तनाव पैदा करना होता है. बोर्ड ने कहा है कि इन निराधार दावों पर विश्वास करने या उन्हें साझा करने से छात्रों की तैयारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

अभिभावकों और छात्रों को दी सतर्क रहने की सलाह

बोर्ड ने सभी हितधारकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रमाणित सूचना, स्क्रीनशॉट या वायरल संदेश पर भरोसा न करें. केवल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट (www.cbse.gov.in) और बोर्ड के सत्यापित संचार माध्यमों पर जारी सूचनाओं को ही प्रामाणिक माना जाए. किसी भी तरह की शंका की स्थिति में छात्र और अभिभावक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय या सीबीएसई मुख्यालय, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं.

परीक्षाओं को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए किए गए हैं उपाय

सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू, सुरक्षित और निष्पक्ष संचालन के लिए व्यापक और सुदृढ़ व्यवस्थाएं की गई हैं. प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रावधान लागू हैं. यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर फर्जी खबर फैलाने या परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ बोर्ड द्वारा लागू नियमों और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: JEE Mains Result 2026 Live Update: कभी भी आ सकता है जेईई मेंस का रिजल्ट, NTA ने जारी की फाइनल आंसर की

छात्रों के लिए कर दी एक और घोषणा

बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपनी तैयारी पर फोकस करें और सकारात्मक मानसिकता बनाए रखें. परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण चरण में संयम और सतर्कता ही सफलता की कुंजी है. CBSE ने यह घोषणा भी की है कि सभी स्टूडेंट्स के लिए पहली क्लास 10 बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है और पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा सब्जेक्ट मिस करने पर वे दूसरी परीक्षा के लिए अयोग्य हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 12वीं के छात्र सप्लीमेंट्री में सिर्फ एक विषय में दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट, CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन