करण जौहर को रवीना टंडन ने किया था मना, क्यों रिजेक्ट की थी 'कुछ कुछ होता है'? सालों बाद बताई खास वजह

बॉलीवुड 'मस्त-मस्त' गर्ल रवीना टंडन ने हाल ही में एक पुराना राज खोला है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने खास दोस्त करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का ऑफर ठुकरा दिया था. रवीना का मानना था कि उस वक्त करियर के जिस मुकाम पर वो थीं, वहां सेकंड लीड रोल करना उनके लिए पीछे हटने जैसा होता. हालांकि, उन्होंने बड़े दिल से यह भी माना कि यह फिल्म रानी मुखर्जी के लिए एकदम सही साबित हुई. रवीना के मुताबिक, एक नए चेहरे के तौर पर रानी ने उस किरदार में जान फूंक दी, लेकिन उनके जैसे स्थापित हीरोइन के लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल और रिस्की था.